Sports News

भारतीय टीम की जीत के बाद मिली एक और खुशखबरी , रोहित शर्मा बने पिता

Ad

नई दिल्लीः नया साल भारत के लिये काफी खुशी ले कर आ रहा है। टीम इंडिया की तीसरे टेस्ट में जीत को फैंस ने नए साल के तोहफा के तौर पर देख रहे है। वहीं टीम इंडिया के रोहित शर्मा के लिए 2018 जाते -जाते जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी लेकर आया है। भारतीय वनडे और T-20 फॉर्मेट के उपकप्तान रोहित शर्मा पापा बन गए हैं। कुछ दिनों पहले ही रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि वह पिता बनने वाले हैं, और उन्हें इस पल का बहुत बेसब्री से इंतजार है। बीती रात रोहित शर्मा की पत्नी ने एक नवजात बेबी गर्ल को जन्म दिया । बता दें कि रोहित शर्मा और रितिका का शादी 14 दिसंबर 2016 को हुआ था ।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बात की पुष्टि रितिका सजदेह की चचेरी बहन सीमा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मै फिर से बन गई बेबी गर्ल से की, और अपने इंस्टा स्टोरी में रितिका को टैग किया । बता दें कि रितिका सजदेह की चचेरी बहन सीमा खान बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान की पत्नी हैं । फिलहाल रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में बिजी हैं । बता दें कि रोहित ने तीसरे टेस्ट मैच में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर पहली पारी में शानदार 63 रनों की नाबाद पारी खेली थी । जबकि दूसरी पारी में 5 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने पहली पारी सात विकेट पर 443 रनों पर घोषित की थी । जवाब में ऑस्ट्रेलियाई पारी 151 रनों पर सिमट गई थी, वहीं दूसरी पारी में भारत ने 106 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के सामने 399 रनों का लक्ष्य रखा था । जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 261 रनों पर आल आउट गई । इस तरह से भारत ने पहली बार बॉक्सिंग डे टेस्ट अपने नाम किया ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top