Sports News

6 महीने पहले टूटी थी शादी,अब इस पूर्व क्रिकेटर के बेटे के साथ जुड़ा सानिया मिर्जा की बहन का नाम!

Ad

नई दिल्ली: शादी टूटना किसी भी इंसान के लिए सबसे बड़ा दुख होता है। परिस्थितियां ऐसी बन जाती है कि कुछ लोगों को इस कठिन वक्त से गुजरना पड़ता है। ऐसा ही कुछ सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा के साथ हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

अपने लुक्स के लिए सुर्खियों में रहने वाली अनम मिर्जा का 6 महीने पहले अकबर राशिद से तलाक हुआ था। बता दें कि अनम ने हैदराबाद के बिजनेसमैन अकबर राशिद से साल 2016 में शादी की थी। इस शादी में फिल्म, राजनीति और फैशन जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी के दो साल बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और पिछले साल दोनों ने डिवॉर्स ले लिया। तलाक की वजह का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है।

अब अनम मिर्जा को उनका नया प्यार मिल गया है। खबरों की मानें तो अनम मिर्जा और पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन के बेटे असद एक दूसरे को पंसद करते है। इन दोनों के अफेयर की बातें भी सामने आ रही है। दोनों को पार्टियों में देखा जाता है। इसके अलावा दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के साथ फोटो डालते है जिसका कैप्शन उनके प्यार को सामने लाता है। सानिया ने असद के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी और कैप्शन में लिखा था- फैमिली। सानिया का यह पोस्ट इस बात का इशारा करता है कि दोनों के बीच कुछ पक्क रहा है जिससे घर वाले भी जानते हैं। कहा जा रहा है कि इस साल के अंत तक दोनों निकाह भी कर सकते हैं।

फिलहाल दोनों ने कभी भी अधिकारिक रूप से साथ होनों की बात नहीं कही है।अनम असद से तीन साल बड़ी हैं।अनम पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं और अपना फैशन आउटलेट भी चलाती हैं। वहीं असद की बात करें तो वह क्रिकेटर है और साल 2018 में रणजी ट्रॉफी के लिए वो गोवा की टीम में चुने गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top