Uttarakhand News

हो गई शुरुआत, उत्तराखण्ड के इन खिलाड़ियों ने बनाई टीम इंडिया में जगह

Ad

हल्द्वानी: कहते है ना मौके का फायदा उठाने वाला ही सिकंदर होता है। उत्तराखण्ड राज्य ने पहली बार घरेलू क्रिकेट में भाग लिया। कुछ खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से पूरे देश में सुर्खियां बटोरी। वहीं क्रिकेट फैंस को भरोसा मिला कि ये टीम आने वाले दिनों में भारतीय घरेलू क्रिकेट में कुछ नया करेगी। अपनी पहली ही शुरुआत में खिलाड़ियों ने राज्य का नाम रोशन किया है। उत्तराखण्ड के तीन खिलाड़ी भारतीय अंडर-19 टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए है। यह पहला मौका होगा जब उत्तराखण्ड के लिए खेला खिलाड़ी देश की जूनियर टीम का हिस्सा होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

जूनियर चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम के साथ खेले जाने वाले दो चार दिवसीय मैचों के लिए भारत अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी है। पहला मैच 20 फरवरी से शुरू होगा, और दूसरा मैच 26 फरवरी से शुरू होगा। चयन समिति ने इसके साथ ही पांच मार्च से शुरू हो रही चतुष्कोणिय सीरीज के लिए इंडिया अंडर-19 ए और इंडिया अंडर-19बी टीम का भी ऐलान कर दिया है। इन सीरीज में बाकी दो टीमें दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 और अफगानिस्तान अंडर-19 टीमें होंगी।

उत्तराखण्ड के अवनीश सुधा, आर्या सेठी और सुमित जुयाल का चयन भारतीय अंडर-19 टीम के लिए हुआ है। अवनीश सुधा ने इस सीजन अंडर-19 से शुरू किया। शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने सीनियर टीम में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में विदर्भ के खिलाफ अवनीश ने शानदार 91 रनों की पारी खेल अपनी प्रतिभा दिखा दी। वो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए भी उत्तराखण्ड सीनियर टीम का हिस्सा था। अवनीश का चयन साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले दो चार दिवसीय मुकाबलों के लिए हुआ है।

 

कौन है अवनीश सुधा

अवनीश के स्थान पर सैयद मुश्ताक ट्रॉफी के लिए भृगुराज Pathania को टीम में शामिल किया गया है। बात अंडर-19 की करें तो अवनीश के बल्ले से 9 पारियों में 907 रन निकले। इसमें तीन शतक और एक फिफ्टी थी। उनका बेस्ट 339 रहा था। इसके अलावा वनडे के लिए आर्या सेठी और सुमित जुयाल भी अंडर-19 टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।

चार दिवसीय मैचों के लिए इंडिया अंडर-19 टीम : सूरज आहूजा (कप्तान/विकेटकीपर), दिव्यांश सक्सेना, वरुण नयनार, अवनीश सुधा, यशस्वी जायसवाल, वैभव कांडपाल, शौर्य सरण, ऋतिक शौकीन, मानव सुतार, मनीषी, साबिर खान, अंशुल कम्बोज, राज्यवर्धन हागारगेकर, रोहित दत्तात्रेय, रेक्स सिंह, वत्सल शर्मा।

इंडिया अंडर-19 ए टीम : नेहाल वढेरा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, कामरान इकबाल, अजुर्न आजाद, प्रियांश आर्य, शाश्वत रावत, ध्रुव चंद जुरेल, सिद्धेश वीर, रवि एम. बिश्नोई, युवराज चौधरी, शुभांग हेगड़े, यतिन मंगवानी, ईशान अफरीदी, कार्तिक त्यागी, हर्ष दुबे, आकाश सिंह।

इंडिया अंडर-19 बी टीम : राहुल चंद्रोल (कप्तान/विकेटकीपर), ठाकुर तिलक वमार्, वरुण लवांडे, आर्य सेठी, प्रगनेश कानपिलेवार, प्रदोष रंजन पॉल, समीर रिजवी, नितीश रेड्डी, प्रयास रायबर्मन, शिवम शमार्, अथर्व अंकोलेकर, सुमित जुयाल, प्रभात मौर्य, सुशांत मिश्रा, पुणार्ंक त्यागी, करण लाल।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top