Sports News

विश्व कप 2019 के लिए टीम इंडिया का हुआ चयन, ऋषभ पंत को नहीं मिली जगह…देखें लिस्ट

Ad

नई दिल्ली: विश्वकप 2019 के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान होने हो गया है। टीम में 15 खिलाड़ियों को चुना गया है। विश्कप के लिए युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत और अंबाती रायडू को जगह नहीं मिली है। ये टीम इस तरह है। विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी (विकेट कीपर), केदार जाधव, दिनेश कार्तिक (रिजर्व विकेट कीपर और बल्लेबाज), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि ऋषभ पंत के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उनका नाम सामने आ रहा था लेकिन उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। पंत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में बल्ले और विकेट के पीछे प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इसके अलावा अंबाती रायडू का नाम 2018 में चार नंबर के स्थान के लिए सबसे आगे था। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के चलते वो अपना स्थान पक्का नहीं कर सकें। पिछले साल एशिया कप से भारत के लिए नंबर-4 पर खेलते रहे अंबाती रायुडू के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन से कहानी बदल गई है। रायुडू का बल्ला अब तक आईपीएल में खामोश रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उनका उच्चतम स्कोर 18 रन ही रहा था। यहां तक कि जनवरी में न्यूजीलैंड के दौरे पर भी वह सिर्फ एक ही अर्धशतक बना सके थे।

एमएसके प्रसाद की अगुवाई में पांच सदस्यीय चयन समिति, कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के बीच होने वाली बैठक में टीम इंडिया का चयन किया गया है। नंबर 4 पर बल्लेबाजी के मुद्दे ने टीम प्रबंधन को पिछले 3-4 साल से परेशान किया हुआ है। इस स्थान पर कई खिलाड़ियों को मौका दिया लेकिन कोई जगह पक्की नहीं कर सका।

इसके अलावा टीम में दो ऑलराउंडर्स को जगह दी गई है। विजय शंकर और हार्दिक पांड्या। विजय शंकर कता न्यूजीलैंड दौरा शानदार रहा था। वहीं इंग्लैंड के हालात को देखते हुए टीम के लिए एसिड साबित हो सकता है। वहीं हार्दिक पांड्या पिछले कई सालों से टीम के महत्वपूर्ण सदस्य रहे हैं और इनका चयन पक्का ही माना जा रहा था।स्पिन ऑलराउंडर के रूप में रविंद्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया है।

तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार संभालेंगे। वहीं टीम में तीन विकेटकीपर है। महेंद्र सिंह धोनी , दिनेश कार्तिक और केएल राहुल। इसके अलावा केदार जादव भी आईपीएल में विकेटकीपिंग कर चुके हैं।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top