Sports News

अंडर-19 क्रिकेटर ने दी जान, कमरे की छत से लटकी मिली लाश

Ad

Lord’s Cricket Ground in London. Editorial credit: e X p o s e / Shutterstock.com

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत द्वारा उठाए गए आत्महत्या के कदम ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। अब हर कोई युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत करने की बात पर गौर रहा है। सुशांत के बारे में लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं, इसी बीच अब एक ऐसी ही खबर, खेल के मैदान से सामने आ रही है। अंडर-19 महिला क्रिकेटर अयंती रींग के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर है। अयंती रींग त्रिपुरा की अंडर-19 महिला टीम की खिलाड़ी थी। वह मंगलवार की रात अपने कमरे की छत से लटकी हुई मिली। अयंती के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वह अगरतला से 90 किलोमीटर दूर रींग क्षेत्र की रहने वाली थीं।

ADVERTISEMENTS Ad

अयंती रींग चार भाई बहनों में सबसे छोटी थीं। वह पिछले एक साल से त्रिपुरा की अंडर-19 टीम का हिस्‍सा थीं। वो काफी प्रतिभाशाली थी और लगातार अच्छे के बदौलत उन्होंने राज्‍य की अंडर-23 टीम में भी जगह बना लिया था। अंडर-23 टीम की तरफ से उन्होंने टी-20 टूर्नामेंट शिरकत किया है।अयंती के निधन पर त्रिपुरा क्रिकेट संघ ने शोक जताया है। सचिव तिमिर चंदा ने बताया कि वह अंडर-16 से ही राज्‍य टीम का हिस्‍सा थीं। वह काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी थीं। उनकी मौत ने सभी को हैरान कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top