Sports News

वेस्टइंडीज दौरे से पहले कप्तान विराट कोहली का ड्रेसिंग रूम को लेकर बड़ा बयान

Ad

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। टीम इंडिया तीन अगस्त को टी-20 सीरीज के साथ अपने दौरे का आगाज करेगी। विश्वकप की हार के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम को लेकर बड़ी बातें सामने आ रही थी जिनका कनेक्शन मतभेद और गुटबाजी से था। लेकिन टीम विश्वकप में जिस तरह से खेली उससे तो बिल्कुल भी नहीं लगा और हल्द्वानी लाइव गुटबाजी की खबर की पुष्टि नहीं करता है। वेस्टइंडीज दौरे के शुरू होने से पहले ड्रेसिंग रूम को लेकर कप्तान विराट कोहली का बड़ा बयान सामने आया है।

ADVERTISEMENTS Ad

कप्तान विराट कोहली ने एक निजी मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कहा कि ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी दोस्ताना है। ड्रेसिंग रूम में सीनियर और जूनियर जैसा कुछ नहीं है। मैं कोशिश करता हूं युवा खिलाड़ी हर किसी से बात करने के दौरान एक जैसा ही महसूस करें। यह चीजें युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाती हैं और उन्हें सीखने में भी मदद करती है। करियर की शुरुआत में मुझसे काफी गलतियां हुई और मैं इस बात को युवाओं से शेयर भी करता हूं। मैं उन्हें बताता हूं कि अगर आपने मेहनत की तो 2-3 तीन साल में आपका करियर ऊंचाइयों पर होगा। इसके साथ ही गलतियों से भागने के बजाए उनका सामना करना और उनसे सीखने की सलाह देता हूं। अगर हम अपनी गलतियों और कमजोरियों से सीखें तो कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता है। सीनियर खिलाड़ियों का काम युवा खिलाड़ियों को बैक करना होता है और हम सभी की यही कोशिश रहती है। इससे युवा खिलाड़ी को स्पेस मिलता है।

टीम इंडिया वेस्टइंडीज में तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। बात इतिहास की करें तो टीम इंडिया साल 2006 से वेस्टइंडीज़ में कोई भी टेस्ट मैच नहीं हारी है। इसके अलावा बड़े फॉर्मेंट में टीम इंडिया भले ही वेस्टइंडीज से आगें हो लेकिन टी-20 में वेस्टइंडीज विश्व चैंपियन है और वो टीम इंडिया को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार। सीरीज़ से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि विराट कोहली आराम लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वो पूरे दौरे में टीम की कमान संभालेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top