Sports News

मैच से पहले कप्तान कोहली का ये बयान करेगा उत्तराखण्ड क्रिकेट फैंस को मायूस !

Ad

हल्द्वानी: टीम इंडिया रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर महत्वपूर्ण मुकाबला खेलने उतरेगी। टीम इंडिया की कोशिश रहेगी कि इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया जाए। इसके अलावा टीम इंडिया की जीत इंग्लैंड को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा सकती है। मुकाबले से पहले कप्तान विराट कोहली की एक बयान उत्तराखंड में क्रिकेट फैंस को निराश कर रहा है। उत्तराखंड के फैंस ऋषभ पंत को मैदान पर देखना चाहते है। फैंस की मानें को विजय शंकर का फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय है और पंत को उनके स्थान पर मौका मिलना चाहिए। कप्तान विराट कोहली ने विजय के खराब फॉर्म का बचाव किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मैच से पहले विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने संकेत दिए हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच में ऋषभ पंत को मौका नहीं मिलेगा। विराट कोहली ने विजय शंकर के खराब प्रदर्शन का बचाव करते हुए कहा, ‘विजय शंकर की आलोचना होना अजीब सी बात है। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। अफगानिस्तान के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन अच्छा था।

विराट ने आगे बताया, ‘हमने उनके शॉट सेलेक्शन पर बातचीत की है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी विजय शंकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन रोच की अच्छी गेंद पर वो आउट हुए।’ विराट कोहली ने आगे कहा, ‘अभी हमने विजय शंकर को ज्यादा देखा नहीं है, वो बड़ी पारी के काफी करीब हैं, हमें विश्वास है कि वो जल्द ही अच्छी पारी खेलेंगे। विजय शंकर ने इस वर्ल्ड कप में 3 पारियों में 29 के औसत से 58 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट महज 77.33 रहा है. गेंदबाजी की बात करें तो विजय शंकर को अबतक सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 2 विकेट हासिल किया।’ लेकिन शंकर टीम को गेंदबाजी का विकल्प देते है। अगर किसी गेंदबाज का कोई मैच अच्छा नही रहता है तो वो शंकर के जरिए उसकी भरपाई की जा सकती है।

छींकते हुए यूरिन कि समस्या,देखिए साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top