Sports News

IPL: कप्तान बनने के बाद फिर ट्रोल हुए हार्दिक पांड्या, रोहित-रोहित के नारो से गूंजा स्टेडियम

Ad

IPL News: Cricket: Rohit Sharma: Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस को पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस मैच का इंतजार लंबे वक्त से था। मुंबई इस सीजन में अपने नए कप्तान के साथ उतरी तो वहीं गुजरात की कमान शुभमन गिल के पास है। हालांकि हार्दिक पांड्या को लेकर मुंबई इंडियंस के फैंस की अलग-अलग राय है। रोहित की कप्तानी में मुंबई पांच बार चैंपियन बना था और ऐसे में उन्हें हटाकर हार्दिक को कप्तान बनाने का फैसला फैंस को अच्छा नहीं लगा।

ADVERTISEMENTS Ad

मुंबई के फैंस के दिल में अभी भी रोहित बसते हैं। पहले मैच में भी इसकी झलक देखने को मिली। अहमदाबाद में टॉस के वक्त जब हार्दिक पांड्या मैदान पर उतरे, तो फैन्स ने रोहित-रोहित नाम के जमकर नारे लगाए। हार्दिक के हाव-भाव देखकर लगा कि उनको फैन्स का यह रवैया बिल्कुल भी रास नहीं आया।

आईपीएल 2024 के पांचवें मैच में टॉस का सिक्का मुंबई इंडियंस के पक्ष में उछला। टॉस जीतने के बाद जैसे ही हार्दिक पांड्या ने बोलना शुरू किया, वैसे ही फैन्स ने रोहित-रोहित नाम के नारे लगाना शुरू कर दिया। हार्दिक फैन्स के इस रवैये से नाखुश भी दिखाई दिए। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि मैच के दौरान भी फैन्स रोहित का नाम पुकारते हुए दिखाई दिए। बता दें कि मुंबई ने रोहित शर्मा से कप्तानी लेते हुए हार्दिक पांड्या को इस सीजन के लिए टीम का नया कप्तान नियुक्त किया था। हार्दिक को इसी साल मुंबई ने गुजरात से ट्रेड करते हुए घर वापसी कराई है। माना जा रहा है कि कप्तानी से हटाए जाने से रोहित कोई बहुत खुश नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने खुलेआम इस फैसले पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top