Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के आर्यन जुयाल का विजय हजारे में शानदार प्रदर्शन, लगातार तीन अर्धशतक जमाए

Ad

Aryan Juyal: Vijay Hazare Trophy: Uttar Pradesh Cricket Team: विजय हजारे ट्रॉफी में हल्द्वानी के आर्यन जुयाल का शानदार प्रदर्शन जारी है। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ आर्यन जुयाल ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरे मुकाबले में अर्धशतक जमाया। इस मुकाबले को उत्तर प्रदेश ने 8 विकेट से अपने नाम किया।

ADVERTISEMENTS Ad

मुकाबला की समरी पर गौर करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए अरुणाचल प्रदेश ने केवल 102 रन बनाए। उत्तर प्रदेश के लिए शिव सिंह और यश दयाल ने सर्वाधिक तीन विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यूपी ने 36 रनों पर दो विकेट खो दिए थे, हालांकि लक्ष्य छोटा था तो यूपी के बल्लेबाजों ने संयम नहीं खोया और मुकाबले को आसानी से 13.3 ओवर में जीत लिया।

आर्यन जुयाल ने 42 गेंद में नाबाद 58 रनों की पारी खेली जिसमें तीन छक्के और चार चौके शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 138 का रहा। दूसरी ओर ऋतुराज शर्मा ने भी शानदार पारी खेली और 22 गेंद में नाबाद 27 रन बनाएं। उत्तर प्रदेश ने टूर्नामेंट में 7 मुकाबले खेले और 5 में जीत दर्ज की। हालांकि टीम नॉक आउट में प्रवेश नहीं कर पाई है लेकिन इस मूमेंटम के साथ रणजी ट्रॉफी में उतरने का प्रयास करेगी जो कि 5 जनवरी से शुरू हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top