Sports News

देहरादून की स्नेह राणा ने मैच में झटके 7 विकेट, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

Ad

India vs Australia: Test Match: Sneh Rana: भारतीय महिला टीम ने टेस्ट क्रिकेट में नया इतिहास रचा है। टीम ने टेस्ट क्रिकेट में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराया है। भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को एकमात्र टेस्ट में 8 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है। महिला टीम की टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह पहली जीत है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच कुल 11 मैच खेले गए थे जिसमें कंगारु टीम 4 मैच जीतने में सफल रही थी, वहीं 6 मुकाबले ड्रॉ रहे थे। इस टेस्ट मैच को जीतने के लिए भारत को मात्र 75 रनों का लक्ष्य मिला था। इस मैच में देहरादून निवासी स्नेहा राणा का प्रदर्शन भी शानदार रहा। स्नेह ने पूरे मैच में 7 विकेट झटके।

ADVERTISEMENTS Ad

मुकाबले पर गौर करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में केवल 219 रन बनाएं। भारत के लिए पूजा वस्त्रकर ने 4 , स्नेह राणा ने तीन और दीप्ति शर्मा ने दो विकेट अपने नाम किए। जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी में 406 बना डाले। भारत के लिए स्मृति मंधना, रिचा घोष, दीप्ति शर्मा और जेमिमा रॉड्रिग्स ने अर्धशतकीय पारी खेली।

टीम इंडिया को 187 रनों की बड़ी बढ़त मिल गई थी और दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज फिर से नाकामयाब रहे और केवल 261 रन बना पाए। भारत के लिए स्पिनर राणा ने सर्वाधिक चार विकेट अपने नाम किए तो वहीं राजेश्वरी गायकवाड़ को दो और कप्तान हरमनप्रीत कौर को दो विकेट हासिल हुए। भारत को जीत के लिए 75 रनों की दरकार थी और टीम ने 8 विकेट शेष रहते मुकाबले को अपने नाम कर लिया। शानदार प्रदर्शन करने वाली देहरादून निवासी स्नेह राणा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top