Sports News

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का लचर प्रदर्शन, इंजमाम उल हक ने IPL पर निकाली भड़ास

Ad

नई दिल्ली: पाकिस्तान का चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन रहा। मेजबान टीम को अपने दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। करीब 3 दशक बाद आईसीसी इवेंट पाकिस्तान में हुआ था और टीम पहले राउंड में ही बाहर हो गई। चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का सफर केवल चार दिन तक चला था। पाकिस्तान के प्रदर्शन की आलोचना हर जगह हो रही है लेकिन एक शख्स जो अपनी टीम के खराब प्रदर्शन के लिए आईपीएल पर निशाना साध रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के खिलाफ तीखी बयानबाजी की है। उन्होंने दुनियाभर के क्रिकेट बोर्ड्स से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का बहिष्कार करने की अपील की है।

BCCI इस समय इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर्स नासिर हुसैन और माइकल एथरटन के एक विवादित बयान को लेकर चर्चा में है। इन दिग्गजों ने दावा किया था कि भारतीय टीम को अपने सभी मैच सिर्फ दुबई में खेलने से फायदा मिल रहा है। दरअसल, भारत सरकार ने सुरक्षा चिंताओं और राजनीतिक तनाव के चलते रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया को ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान जाने की मंजूरी नहीं दी थी। इसके बाद ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को आदेश दिया कि भारतीय टीम के सभी मैच दुबई में आयोजित किए जाएं।

इंजमाम उल हक ने इस मुद्दे पर विवाद को और भड़का दिया है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर के क्रिकेट बोर्ड्स को IPL का बहिष्कार करना चाहिए। इंजमाम ने यह भी याद दिलाया कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को विदेशी लीग में खेलने की अनुमति नहीं देता, जबकि विदेशी क्रिकेटर्स IPL में खेलते हैं।

पाकिस्तानी टीवी चैनल से बात करते हुए इंजमाम ने कहा, “चैंपियंस ट्रॉफी को अलग रखिए। टॉप क्रिकेटर्स IPL में हिस्सा लेते हैं, लेकिन भारतीय खिलाड़ी अन्य विदेशी लीग में नहीं खेलते।”

उनके इस बयान से क्रिकेट जगत में नई बहस छिड़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top