Rajasthan

राजस्थान की जासिया ने नहीं मानी हार,क्रिकेट के मैदान में कर दिया कमाल

Ad

नई दिल्ली: महिला आईपीएल ने कई खिलाड़ियों का सपना पूरा किया है। कुछ ही खिलाड़ियों को भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिलता है। ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन शानदार करते हैं लेकिन उन पर किसी की नजर नहीं जाती है तो मार्केट वेल्यू भी नहीं मिल पाती है। ऐसे में आर्थिक तंगी उनका पीछा लंबे वक्त तक नहीं छोड़ती है। महिला आईपीएल इस तरह की परेशानी को कम करेगा और पुरुषों की तरह यहां से कई खिलाड़ी भारतीय टीम तक का रास्ता तय करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

राजस्थान से खेलने वाली 34 साल की जासिया अख्तर को दिल्ली कैपिल्स ने 20 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। जम्मू कश्मीर में जन्मी जासिया अख्तर के लिए ये सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। वह महिला आईपीएल में शामिल होने वाली राज्य की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।  

जासिया ने अपने सफर की शुरूआत की और 2003 से 2006 के बीच जम्मू-कश्मीर के लिए अंडर-13, अंडर-14, अंडर-15 और अंडर 16 वर्ग में क्रिकेट खेला। वह टीम से अंदर बाहर होती रहीं। इसके बाद आर्थिक तंगी की वजह से पांच साल वह क्रिकेट से बाहर रही लेकिन उन्होंने दोबारा वापसी की। वह अपने गृह राज्य के अलावा पंजाब के लिए भी खेली। लेकिन सुविधाओं के अभाव पर उन्होंने राजस्थान से खेलने का फैसला किया है।

वुमन टी-20 के सात मैच में 273 रन बनाए, अंतर जोनल टी-20 के छह मैच में 202 रन बनाए, चैलेंजर ट्रॉफी के चार मैच 114 रन बनाए, वनडे ट्रॉफी के नौ मैच में 501 रन बनाए है। देखना दिलचस्प होगा कि मेहनत से सभी का दिल जीतने वाली जासिया अपने खेल से फैंस के दिलों में जगह बना पाती हैं या नहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top