Sports News

बिंदुखत्ता की ज्योति गिरी ने खेली 77 रनों की पारी, उत्तराखंड ने टी-20 मैच 108 रन से जीता

Ad

Uttarakhand: Womens: Under-23: T20 Trophy: महिला अंडर-23 टी-20 टूर्नामेंट में उत्तराखंड को पहली जीत मिल गई है। अपने दूसरे लीग मुकाबले में उत्तराखंड महिला टीम ने नागालैंड को 108 रनों से हराया।

ADVERTISEMENTS Ad

पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 172 बनाए। उत्तराखंड के लिए ज्योति गिरी ने सर्वाधिक 77 रनों की पारी खेली। नीलम भारद्वाज ने 27 और मुस्कान ने 31 और दीपिका ने 29 रनों का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागालैंड के बल्लेबाज तेज गति से रन बनाने में नाकामयाब रहे और दूसरी ओर उनके विकेट गिरने का सिलसिला भी जारी रहा। नागालैंड की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 64 रन बना पाई और मुकाबला 108 रनों से उत्तराखंड के नाम रहा। उत्तराखंड के लिए गेंदबाजी में निशा मिश्रा ने सर्वाधिक तीन और डिंपल कंडारी ने दो विकेट अपने नाम किए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top