Nainital-Haldwani News

बिंदुखत्ता की कंचन परिहार ने वनडे टूर्नामेंट में जड़ा अर्धशतक, उत्तराखंड ने पंजाब को हराया

Ad

Uttarakhand News: Kanchan Parihar: Cricketer: सीनियर वनडे ट्रॉफी में उत्तराखंड महिला टीम शानदार लय में है। टीम ने टूर्नामेंट में लगातार चार मुकाबले जीत लिए हैं। उत्तराखंड ने 12 जनवरी 2024 को खेले गए मुकाबले में पंजाब को 99 रनों से हराया। उत्तराखंड पूनम राउत और कंचन परिहार से अर्धशतक जमाया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मुक़ाबले में उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पंजाब के सामने 8 विकेट गंवाकर 197 रनों का लक्ष्य रखा। जिसमें पूनम राउत ने 103 बॉल का सामना कर 82 रनों की और कंचन परिहार ने 90 बॉल में 68 रनों की शानदार पारी खेली। पंजाब की तरफ से बॉलिंग करते हुए प्रिया कुमारी ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए।

पंजाब की टीम बल्लेबाज़ी करने आई तो उत्तराखंड की बेटियों ने विरोधी टीम के खिलाड़ियों को ज़्यादा देर क्रीज़ पर टिकने नहीं दिया। उत्तराखंड द्वारा दिए गए 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की पूरी टीम 36 ओवरों में मात्र 97 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। गेंदबाजी में उत्तराखंड के लिए अंजलि कठायत ने सर्वाधिक दो विकेट झटके। इसके अलावा मानसी जोशी, राघवी बिष्ट, सफिना, एकता बिष्ट और प्रेमा रावत को एक-एक विकेट मिला।

बिंदुखत्ता निवासी कंचन परिहार ने इस सीजन अंडर-23 और सीनियर टीम के लिए टी-20 ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन किया था। इससे पहले एकता बिष्ट की कप्तानी में सीनियर महिला टीम ने टी-20 टूर्नामेंट के फाइनल तक का सफर भी तय किया था। इसी तरीके के प्रदर्शन की उम्मीद टीम से वनडे टूर्नामेंट में भी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top