Nainital-Haldwani News

अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने पेरिस में रचा इतिहास, ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचे

Ad

Uttarakhand: Lakshya Sen: Almora: Badminton: Paris Olympic: उत्तराखंड अल्मोड़ा के रहने वाले लक्ष्य सेन ने पेरिस में भारत का नाम रौशन किया है। लक्ष्य पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। लक्ष्य सेन ने अपने चीनी ताइपे के प्रतिद्वंद्वी को 19-21, 21-15, 21-12 से हराया। इसी के साथ लक्ष्य सेन ने इतिहस रच दिया। वह ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बन चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मुकाबले पर गौर करें तो मेंस सिंगल्स बैडमिंटन क्वार्टर फाइनल में भारत के लक्ष्य को चाउ टीएन चेन के खिलाफ पहले में हार का सामना करना पड़ा। चाउ टीएन चेन ने पहला गेम 21-19 से अपने नाम किया। हालांकि, लक्ष्य से पहले गेम में चाउ टीएन चेन को कड़ी टक्कर दी थी। दूसरे गेम में लक्ष्य सेन की शानदार वापसी हुई है। उन्होंने पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के चोउ टीएन चेन के खिलाफ गेम 2 (21-15) जीतकर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। तीसरे सेट में लक्ष्य ने 21-12 से जीत हासिल की और इतिहास रच दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top