Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी की मेजर शशि मेहता का बेंगलुरु में कमाल, 100 KM रेस को पूरा कर बनाया नया कीर्तिमान

Ad

Haldwani News: Major Shashi Mehta Success Story: उत्तराखंड निवासी मेजर शशि मेहता ने बतौर धावक एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। शशि मेहता ने 8 घंटे 52 मिनट में 100 किलोमीटर रेस को खत्म किया। मेजर मेहता ने यह कीर्तिमान बेंगलुरु में आयोजित एशिया Oceania चैंपियनशिप 2023 में स्थापित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

एक धावक के रूप में मेजर मेहता का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले उन्होंने 100 किलोमीटर दूरी को 10 घंटे 29 मिनट में पूरा किया था। एनसीसी ऑफिसर मेजर शशि मेहता ने अपनी कामयाबी का श्रेय कोच और मेंटर श्रवण कुमार को दिया है।

बेंगलुरु में आयोजित चैंपियनशिप में 16 महिला धावकों ने भाग लिया था, जिसमें मेजर शशि मेहता छठी वरीयता प्राप्त धावक थी। भारतीय महिला धावक के रूप में शशि मेहता का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। दूसरे नंबर पर गुंजन खुराना रहीं, जिन्होंने 100 किलोमीटर की दूरी को 10 घंटे 24 मिनट और 50 सेकंड में पूरा किया।

जानकारी के अनुसार, मेजर शशि मेहता मल्ली बमोरी, सैनिक कॉलोनी हल्द्वानी की रहने वाली हैं। मौजूदा वक्त में वो देहरादून में रहती हैं। उन्होंने हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से उच्च शिक्षा हासिल की है। उनके पिता का नाम पान सिंह मेहता और माता का नाम इंद्रा मेहता जो हल्द्वानी में ही रहते हैं। मेजर शशि मेहता ने जो काम किया है, उसने हल्द्वानी का नाम खेल के मैदान पर रौशन किया है। मेजर शशि मेहता के परिवार को बेटी के शानदार प्रदर्शन की बधाई मिल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top