Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी कठघरिया निवासी ममता जोशी ने रचा इतिहास, उत्तराखंड के लिए जीते दो गोल्ड मेडल

Ad

हल्द्वानी: गुरुग्राम हरियाणा में संपन्न हुई अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स चैंपियनशिप में टीम उत्तराखंड का प्रदर्शन शानदार रहा। 28 से 30 मार्च तक चले टूर्नामेंट में उत्तराखंड ने कुल 7 पदक अपने नाम किए,जिसमे 5 कांस्य तथा 2 स्वर्ण पदक शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है। ये दोनों ही स्वर्ण पदक हल्द्वानी निवासी डॉ ममता जोशी पाठक को 100 मीटर रेस तथा लम्बी कूद में प्राप्त हुए हैं। इससे पहले ममता पाठक ने कांस्य तथा रजत पदक हासिल किया था। इसके अलावा उत्तराखंड से ज्योति जोशी, जानकी कार्की, बसन्ती फर्स्वाण,कमर अब्बास तथा ललित जोशी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में 5 कांस्य पदक प्राप्त किये।


डॉक्टर ममता जोशी पाठक बचपन से ही एक अच्छी एथलीट रही है। वह राजकीय इंटर कॉलेज पवलगढ़, ब्लॉक कोटाबाग, नैनीताल में PET के पद पर कार्यरत है। वह एक NIS कोच एथलेटिक्स भी हैं। कामयाबी के बाद डॉक्टर ममता जोशी ने कहा कि खेल को अपने जीवन का,अपने परिवार का जरूरी हिस्सा बनाएं। क्योंकी खेल आपको अच्छे स्वास्थ की गारंटी देता है,और अच्छा स्वास्थ्य आपका अधिकार है। हमे अपनी आने वाली पीढ़ियों को यदि अच्छा स्वास्थ्य देना है,और अस्पतालों की बढ़ती भीड़ को कम करना है तो हमारी सरकार को खेल के मैदानों की संख्या को बड़ा ना होगा। हर बच्चे के लिए खेल और शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य करना होगा। तब हम पदक भी जीतेंगे और स्वस्थ भी रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top