Bageshwar News

IPL में गंभीर ने कराई बागेश्वर के मनीष पांडे की एंट्री, आखिरी बार KKR को बनाया था चैंपियन

Ad

Manish Pandey: Uttarakhand: IPL: KKR: भारत में आईपीएल के शुरू होने से तीन-चार महीने पहले से ही तैयारी शुरू हो जाती है। बीते दिनों मिनी ऑक्शन में कई रिकॉर्ड टूटे। मिचेल स्टॉक और पैट कमिंस को जो रकम मिली वो अब इतिहास बन गई है। वहीं केकेआर ने अपने उसे खिलाड़ी को भी याद किया है जिसने 2014 में उसे चैंपियन बनाया था। बता दें कि कोलकाता की पूर्व कप्तान गौतम गंभीर की भी वापसी हो गई है और वो मेंटर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इससे पहले गंभीर ने 2 साल लखनऊ फ्रेंचाइजी के लिए ये काम किया था।

ADVERTISEMENTS Ad

साल 2012 और साल 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनने वाले गौतम गंभीर ने 2014 फाइनल में 94 रनों की पारी खेलने वाले मनीष पांडे को भी टीम हिस्सा बनाया है। मिनी ऑक्शन के शुरू होने से पहले मनीष पांडे को दिल्ली कैपिटल ने रिलीज कर दिया था। मिनी ऑक्शन जब शुरू हुआ तो उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला लेकिन दूसरे चरण में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स में 50 लाख रुपए देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

कोलकाता के लिए अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाले मनीष पांडे ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ की थी। इसके बाद वो आरसीबी के लिए खेले। फिर वो पुणे वारियर्स सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपरजाइंट्स और दिल्ली कैपिटल का भी हिस्सा बने। मनीष पांडे पहले भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने आईपीएल में शतक जड़ा था। साल 2009 में उन्होंने शतक जड़ इतिहास रचा था, उस वक्त मनीष पांडे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते थे। पिछले कुछ वर्षों में मनीष पांडे अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उत्तराखंड के रहने वाले पांडे के फैंस चाहते हैं कि वो केकेआर के लिए शानदार प्रदर्शन करें ताकि छोटे फॉर्मेट में उन्हे भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका मिले।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top