Bageshwar News

KKR की जीत में चमके बागेश्वर के मनीष पांडे… गंभीर के भरोसे पर उतरे खरा

Manish Pandey Comeback: KKR Vs MI Wankhede: IPL 2024:

कल वानखेड़े में मुंबई बनाम कोकलता के मैच में कोलकाता ने मुंबई को 145 रनों पर ऑल आउट कर 24 रनों से जीत हासिल की। यह कोलकाता के लिए IPL 2024 की 7वीं जीत थी। इस मैच में बागेश्वर के मनीष पाण्डे ने कोलकाता के लिए एक महत्वपूर्ण पारी खेली। जी हाँ, IPL 2024 का अपना पहला मैच खेल रहे मनीष पाण्डे ने वेंकटेश अय्यर के साथ 62 बॉलों में 83 रन जोड़े। इस साझेदारी में मनीष ने 31 बॉलों में 42 रन बनाए। KKR ने MI को 12 साल बाद उसी के घरेलु मैदान वानखेड़े में हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

IPL में प्रदर्शन

बता दें कि KKR के पुराने खिलाड़ी रहे मनीष पाण्डे को टीम प्रबंधन ने 2024 IPL के लिए 50 लाख में खरीदा था। हालांकि मनीष ने कल वानखेड़े में मुंबई के खिलाफ IPL 2024 का अपना पहला मैच खेला। मनीष की यह पारी निर्णायक पारी रही जिससे कोलकाता 169 के स्कोर तक पहुंच पाई। बता दें कि 2009 में मनीष ने RCB की तरफ से खेलते हुए डेक्कन चारजर्स के खिलाफ शानदार 114 रनों की शतकीय पारी खेली थी। इस पारी के बाद मनीष पाण्डे IPL में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए थे।

गौतम गंभीर करते हैं पूरा विश्वास

MI और KKR के बीच चल रहे मुकाबले में मनीष पाण्डे की मैदान में एंट्री एक नाजुक समय पर हुई। KKR 6.1 ओवर में 57 रन बनाकर 5 विकेट गंवा चुकी थी। ऐसे में KKR के मेंटर गौतम गंभीर ने मनीष पाण्डे को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल करने का निर्णय लिया। गंभीर के इस सूझ-बूझ भरे निर्णय और वेंकटेश-मनीष की साझेदारी ने KKR को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचने के लिए ख़ासा मदद की। गौतम और पांडे पहले साथ खेल चुके हैं। 2014 में जब कोलकाता खिताब जीता था, तब पांडे ने फाइनल में कमाल की पारी खेली थी।

To Top