Uttarakhand News

उत्तराखंड की मानसी पांडे का राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपिनशिप के लिए चयन

Ad

Uttarakhand: Mansi Pandey:Football: पढ़ाई के अलावा उत्तराखंड का युवा खेल के मैदान में कमाल कर रहा है। कोई भी खेल उठाकर देख लिजिए, उत्तराखंड के बच्चे अपनी छाप छोड़ रहे हैं। कई युवाओं ने पहाड़ से निकलकर इंटरनेशनल टीम तक का सफल भी तय किया है। आज हम बात करेंगे देहरादून की निवासी मानसी पांडे की जिनका चयन उत्तराखंड फुटबॉल टीम में हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड की युवा फुटबल खिलाड़ी मानसी पांडे उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल टीम का हिस्सा बन गई हैं। एक अगस्त से बेंगलुरु में राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता खेली जाएगी और मानसी के बाद बड़े स्तर पर हुनर दिखाने का मौका होगा।

बता दें कि मानसी ने 19 जुलाई को देहरादून में राज्य स्तरीय टीम के चयन में ट्रायल दिया था जिसके पश्चात उन्हें यह विशेष उपलब्धि हासिल हुई। चयन होने के बाद मानसी ने रुद्रपुर के एमिनिटी स्कूल मे लगे शिविर का भी हिस्सा बनीं। वहां उन्होंने अपने खेल से चरयकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया और टीम में चुनी गई। मानसी के परिवार की बात करें तो पिता का नाम चंद्रशेखर पांडे हैं जो यूपी के नजीबाबाद में नौकरी कर रहे हैं जबकि उनकी माता बीना पांडे गृहणी है। मानसी पांडे अभी कक्षा 11वीं की छात्रा है, जो सेंट पीटर्स स्कूल की छात्रा हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top