Sports News

उत्तराखंड के मयंक मिश्रा का इंग्लैंड में ऑल राउंड प्रदर्शन,गेंद के साथ बल्ला भी चल रहा है

Ad

Uttarakhand: Mayank Mishra: Cricket:ECB Premier Division: उत्तराखंड क्रिकेट टीम के सदस्य मयंक मिश्रा इन दिनों इंग्लैंड में प्रोफेशनल क्रिकेट लीग खेल रहे हैं। मयंक ने इंग्लैंड क्रिकेट सर्किट में पिछले कुछ वर्षों में कमाल का प्रदर्शन किया है। इसके चलते वो कई क्रिकेट क्लबों की नजर में भी हैं। इस सत्र में वो Cleethorpes CC के लिए जरूर खेल रहे हैं लेकिन प्रदर्शन पुराना जैसा ही है। ईसीबी प्रीमियर डिविजन में Tickhill CC के खिलाफ मयंक मिश्रा का ऑल आउट प्रदर्शन देखने को मिला। मयंक ने पहले बल्लेबाजी में सर्वाधिक 27 रन की पारी खेली और उसके बाद गेंदबाजी में 3 विकेट भी झटके, हालांकि Cleethorpes CC को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad

मुकाबले की बात करें तो Cleethorpes CC ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.5 ओवरों में 93 रन बनाए। टीम के लिए पारी में सबसे ज्यादा मयंक ने 27 रन बनाए। उन्होंने 40 गेंदों का सामना किया। उनकी पारी में 5 चौके शामिल रहे। गेंदबाजी में भी मयंक ने पूरी कोशिश की लेकिन दूसरे छोर से साथ नहीं मिला। उन्होंने 14.4 ओवर में 47 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने 6 ओवर मेडन भी फेंके। उत्तराखंड के क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि मयंक पिछले सत्र की तरह ही इंग्लैंड में कमाल का प्रदर्शन करेंगे और राज्य का नाम रौशन करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top