Nainital-Haldwani News

मयंक मिश्रा ने रणजी ट्रॉफी में पूरे किए 100 विकेट, हल्द्वानी के साथ नाता खास है

Ad

Uttarakhand Cricket: Mayank Mishra: Ranji Trophy Record: उत्तराखंड के लिए घरेलू क्रिकेट में सबसे पहले हैट्रिक लेने वाले लेफ्ट आर्म स्पिनर मयंक मिश्रा ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मयंक ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने यह आंकड़ा बड़ौदा के खिलाफ खेले गए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में पूरा किया। मयंक मिश्रा ने उत्तराखंड के लिए रणजी ट्रॉफी में साल 2018 में मणिपुर के खिलाफ डेब्यू किया था, उसके बाद से मयंक मिश्रा उत्तराखंड क्रिकेट टीम के अहम सदस्य बन गए।

ADVERTISEMENTS Ad

साल 2019 में उन्होंने गोवा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी में हैट्रिक भी जमाई और इतिहास रच दिया। मयंक मिश्रा उत्तराखंड के लिए 28 रणजी ट्रॉफी मुकाबला खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 100 विकेट झटके हैं। अपने करियर में मयंक मिश्रा एक पारी में पांच विकेट 5 बार ले चुके हैं तो वही एक मुकाबले में 10 विकेट लेने का कारनामा उन्होंने दो बार किया है।

रुद्रपुर के रहने वाले मयंक मिश्रा हल्द्वानी में ही अभ्यास करते हैं। मयंक को क्रिकेटर बनने के पीछे उनके पिता का बेहद अहम योगदान रहा है। जब उत्तराखंड को मान्यता नहीं मिल रही थी तो मंयक क्रिकेट छोड़ना चाहते थे लेकिन उनके पिता ने उन्हें क्रिकेट पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया और आज वह उत्तराखंड के लिए कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

मयंक के करियर पर गौर करें तो वो उत्तराखंड के लिए अब तक 72 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 149 विकेट अपने नाम किए हैं। मयंक पिछले कुछ सालों से इंग्लैंड में प्रोफेशनल क्रिकेट भी खेल रहे हैं, जहां उन्होंने 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं। उत्तराखंड के फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले मयंक मिश्रा दूसरे खिलाड़ी है। इस लिस्ट में पहला नाम दीपक धपोला का है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top