Sports News

रुद्रपुर निवासी मयंक का रणजी ट्रॉफी में कमाल, राजस्थान के खिलाफ झटके 7 विकेट

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड और राजस्थान के बीच चल रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में उत्तराखंड में अपनी पकड़ को मजबूत कर लिया है और उसे 208 रनों की लीड मिल गई है। उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 337 रन बनाए और जवाब में राजस्थान की टीम 129 रनों पर ही ढेर हो गई। उत्तराखंड के लिए लेफ्ट आर्म स्पिनर मयंक मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी की और 7 विकेट झटके।

ADVERTISEMENTS Ad

दूसरे दिन उत्तराखंड के ऑल आउट होने के बाद राजस्थान के बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 69 रन जोड़े थे। इससे पहले साझेदारी खतरनाक होती मयंक मिश्रा ने कमाल कर दिया और देखते ही देखते चार विकेट झटके।

तीसरे दिन भी मयंक ने अपनी फिरकी से राजस्थान के बल्लेबाजों को परेशान किया और 3 विकेट हासिल किए। उत्तराखंड के लिए मयंक मिश्रा 7, जय एक और स्वप्निल सिंह ने 1 विकेट अपने नाम किया। उत्तराखंड को विशाल बढ़त मिल गई है और अब उसके बल्लेबाजों की कोशिश होगी कि इस बढ़त का इस्तेमाल अच्छे ढंग से कर राजस्थान को एक विशाल लक्ष्य दिया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top