Sports News

उत्तराखंड के मयंक रावत… पिछले साल एक ओवर में जड़े 5 छक्के और अब जड़े 6 छक्के !

Ad

Mayank Rawat: Six Sixes: Gold Cup:उत्तराखंड के युवा क्रिकेटर मयंक रावत ने रविवार को अपने धमाकेदार प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। उत्तराखंड गोल्ड कप के एक रोमांचक मुकाबले में उन्होंने सहगल क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हुए यूटी क्रिकेट एसोसिएशन चंडीगढ़ के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी की।

ADVERTISEMENTS Ad

टिहरी जिले के गडोलिया गांव से ताल्लुक रखने वाले मयंक ने सिर्फ 31 गेंदों में 82 रन ठोक डाले, जिसमें उन्होंने चार चौके और नौ शानदार छक्के जड़े। उनका यह प्रदर्शन टीम की जीत में निर्णायक रहा।

सबसे खास पल तब आया जब उन्होंने विपक्षी गेंदबाज अमृत लुबाना के एक ओवर में छह गेंदों पर लगातार छह छक्के जड़ दिए, जिससे मैदान में मौजूद दर्शकों के बीच रोमांच चरम पर पहुंच गया। इस बेहतरीन पारी के लिए मयंक को “मैन ऑफ द मैच” से नवाजा गया। यह पुरस्कार उन्हें अनिल जोशी और इंद्रमोहन बडथ्वाल द्वारा प्रदान किया गया।

यह पहली बार नहीं है जब मयंक रावत ने अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया हो। पिछले साल दिल्ली प्रीमियर लीग में उन्होंने दिल्ली टाइटंस के खिलाफ 139 गेंदों में 408 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। इसके अलावा वे 305 और 279 रनों की विशाल पारियां भी खेल चुके हैं।

मयंक ने इस वर्ष रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन किया है। उनके खेल की निरंतरता और आक्रामकता यह संकेत देती है कि वह भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन कर सकते हैं।

उत्तराखंड का यह लाल अब सिर्फ प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में अपनी जगह बनाने के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top