Sports News

जयपुर ने दिया था क्रिकेट को सबसे बड़ा खिलाड़ी, क्या आपको याद हैं धोनी के नाबाद 183 रन…

नई दिल्ली: जुलाई महीना शुरू होने वाला है। भारतीय क्रिकेट के लिए जुलाई बेहद खास रहा है। पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन इसी महीने होता है। इस लेख में बात धोनी के जन्मदिन की करेंगे। महेंद्र सिंह धोनी के करियर की सबसे अहम पारी साल 2005 में आई। धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में नाबाद 183 रनों की पारी खेल दी थी। जयपुर ही वो भूमि हैं जिसने पूरे विश्व को क्रिकेट के सबसे बड़े मैच फिनिशर का परिचय दिया था।

धोनी पारी पर एक नजर

महेंद्र सिंह धोनी ने 31 अक्टूबर 2005 को अपने वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया था। माही ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सिर्फ 145 गेंदों में 15 चौके और 10 छक्के की मदद से नाबाद 183 रन बनाए थे। इस दौरान धोनी ने अपनी पारी में 10 लंबे-लंबे छक्के लगाए थे और 15 चौके भी जड़े थे। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 298 रन बनाए थे और भारतीय टीम के सामने 299 रन की चुनौती थी।

धोनी को 183 रन की पारी से प्यार

आईपीएल 2023 में धोनी ने जयपुर में मैच खेला। उन्होंने कहा, “इस मैदान के साथ मेरी अच्छी यादें जुड़ी हुई हैं। मैंने यहां पर 183 रनों की पारी खेली थी। विशाखापट्टनम में मेरे पहले वनडे शतक की वजह से मुझे अगले 10 मैचों में खेलने का मौका मिल गया था लेकिन यहां पर खेली गई 183 रनों की पारी की वजह से भारतीय टीम में एक साल के लिए मेरी जगह फिक्स हो गई थी। इसलिए यह मैदान मेरे दिल के बहुत करीब है। “

To Top