Sports News

उत्तराखंड: महेंद्र सिंह धोनी ने अनुज रावत को रन आउट कर बनाया नया रिकॉर्ड

Ad

IPL Cricket: Dhoni Record: Wicketkeeper: चिन्नई सुपरकिंग्स को पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंज बेंगलूरू के खिलाफ जीत मिली। चिन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ है और जीत के साथ उनका कप्तानी करियर शुरू हुआ है। पहला मैच चिन्नई फैंस के लिए धोनी के वजह से भी यादगार बन गया। इस मुकाबले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी भले ही छोड़ दी हो। इसके बावजूद भी फील्ड पर वह काफी एक्टिव नजर आए। फील्ड पोजिशन को बदलने और गेंदबाजी देने में उनका बड़ा रोल दिखाई दे रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad

ऋतुराज गायकवाड़ को महेंद्र सिंह धोनी से काफी मदद मिल रही थी। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज किया। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन आउट करने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने ही टीम के साथी खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को पछाड़ दिया है।

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 23 रन आउट करने का रिकॉर्ड रविंद्र जडेजा के नाम था। लेकिन अब महेंद्र सिंह धोनी उनसे आगे निकल गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी के नाम आईपीएल में कुल 24 रन आउट हो गए हैं।आईपीएल 2024 के पहले ही मुकाबले में धोनी ने यह बड़ा कारनामा कर दिखाया है। पहली पारी की आखिरी गेंद पर अनुज रावत को रन आउट कर धोनी ने खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top