Uttarakhand News

नैनीताल के प्रवर और धीरज ने जीता अंडर-11 टूर्नामेंट,स्टेट चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई किया

Ad

Badminton: Haldwani: पिछले दिनों हल्द्वानी के डी एस ए फिटनेस क्लब में नैनीताल डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसियेशन द्वारा डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया गया। आयोजन में जिले के 200 से अधिक बैडमिंटन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में बालक युगल वर्ग में नैनीताल के प्रवर वर्मा और धीरज गोस्वामी की जोड़ी ने बालक युगल वर्ग अंडर 11 का खिताब अपने नाम करने के साथ ही स्टेट चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने में भी सफल रहे। उन्होंने फाइनल मुकाबले में वेद रावत व अबीर अरोड़ा की जोड़ी को कांटेदार फाइनल मुकाबले में 21-18, 19-21, 21-14 से हराया। ( DSA fitness Club in haldwani)

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें प्रवर वर्मा व धीरज गोस्वामी पिछले डेढ़ साल से नैनीताल के डी एस ए बैडमिंटन कोर्ट में बैडमिंटन का अभ्यास कर रहे है। नैनीताल के इन 2 होनहार खिलाड़ियों के प्रदर्शन से कोच गौरव नयाल व बच्चो के माता पिता बेहद प्रसन्न दिखाई दिए। डी एस ए महासचिव अनिल गड़िया, बैडमिंटन सचिव वीनू शाह, क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत , उप क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल, बैडमिंटन एसोसियेशन के अध्यक्ष रितेश बिष्ट व सचिव नरेंद्र भुटियानी ने बच्चों, कोच और माता पिता को बधाई व शुभकामनाएं दी । ( Badminton in Haldwani)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top