Sports News

हल्द्वानी की नंदिनी का महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन, आप भी दीजिए शुभकामनाएं

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आयोजित हुई महिला क्रिकेट लीग में शानदार प्रदर्शन करने का तोहफा हल्द्वानी निवासी नंदिनी शर्मा को मिला है। उनका चयन महिला अंडर-19 टीम के लिए हुआ है। बता दें कि महिला क्रिकेट लीग में नंदिनी प्रतिभाग करने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर थी। नंदिनी अल्मोड़ा फ्लेम बर्ड टीम की हिस्सा थीं और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।

ADVERTISEMENTS Ad

नंदिनी शर्मा हल्द्वानी स्थित कुमाऊं क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास करती है। कोच निशांत मेहता और बिहार अंडर 19 प्लेयर रहे कृष्णा मेहरा उनके चयन काफी खुश हैं। कोच ने कहा कि नंदिनी को शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है और खेल के मैदान में खिलाड़ी के लिए यही अहम है कि वो मिले मौके को भुनाएं।

उत्तराखंड महिला अंडर-19 टीम कुछ इस प्रकार है-

कनक टूपरनियां ( कप्तान), साक्षी जोशी, दीपिकाा चंद, वंशिका भंडारी, नंदिनी शर्मा, कल्पना वर्मा, वैशाली तुलेरा, करीना, भूमि उमर, अर्चिता, जैसल ठाकुर, प्रिया राज, रुद्रा शर्मा, करूणा सेठी और तनीषा खत्त्री को टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि उत्तराखंड में लगातार दो टूर्नामेंट जीतने में कामयाब रही है। देखना दिलचस्प होगा कि टीम इस साल भी टूर्नामेंट हैट्रिक जमाकर इतिहास रच पाती है या नहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top