Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी की नव्या पांडे को मिली सरकारी नौकरी, देश ही नहीं विदेशों में भी जीते पदक

Ad

Haldwani: Navya Pandey: Job: सरकार ने खिलाड़ियों को नौकरी देने के वादे को पूरा किया है। पहली सूची भी जारी हो गई है। इस सूची में हल्द्वानी निवासी नव्या पांडे का नाम भी शामिल है। हल्द्वानी जज फार्म निवासी नव्या पांडे एक इंटरनेशनल जुजित्सु खिलाड़ी हैं। उन्होंने भारत का भी प्रतिनिधित्व किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

साल 2017 में हुई जित्सु प्रतियोगिता से शुरू हुआ नव्या का सफर शानदार रहा है। गोल्ड मेडल जीतने के बाद नव्या ने जीत की झड़ी लगा दी। 2017 में दिल्ली में हुए राष्ट्रीय जु जित्सु में उसने दो गोल्ड मेडल, 2018 में केरल में एक गोल्ड मेडल व वर्ष 2019 में चेन्नई में दो गोल्ड मेडल जीते।

2017 में तुर्कमेनिस्तान में इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन और खेल मंत्रालय के तत्वाधान में हुए एशियाई इनडोर और मार्शल आर्ट गेम्स में चौथी रैंक हासिल करने के बाद 2019 में चेन्नई में हुई दक्षिण एशियाई चैंपियशिप में नव्या ने फिर गोल्ड मेडल जीता। सिलसिला लगातार चलता ही आ रहा है। 2019 में थाईलैंड में ग्रैंड प्रिक्स वर्ल्ड रैंकिंग टूर्नामेंट में कांस्य और 2020 में भी नव्या ने यूरोप में हुई विश्व युगल ई-टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक अर्जित किया था। उन्होंने 2021 में आबू धाबी में आयोजित पांचवी एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप में भी पदक जीता था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top