Sports News

रामनगर की नीलम भारद्वाज का एक और अर्धशतक, उत्तराखड टीम को मिली शानदार जीत

Ad

Uttarakhand News: Cricket: Womens: उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम ने अंडर-23 T20 ट्रॉफी में एक और जीत दर्ज की है। पंजाब के खिलाफ उत्तराखंड को 24 रन से जीत मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए। उत्तराखंड के लिए नीलम भारद्वाज ने 53 गेंद में 67 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके शामिल रहे। वहीं उनका स्ट्राइक रेट 126 से ज्यादा का रहा। इसके अलावा मुस्कान ने 22 रनों का योगदान दिया। पंजाब के लिए ममता रानी ने सर्वाधिक दो विकेट अपने नाम किए।

ADVERTISEMENTS Ad

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब टीम की शुरुआत खराब रही और उसने दूसरे ओवर से पहले अपने दो विकेट खो दिए थे। इसके बाद उत्तराखंड के गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को वापसी का मौका नहीं दिया और पंजाब निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 88 रन ही बना पाई। और मुकाबला 24 रनों से उत्तराखंड के पक्ष में रहा है। गेंदबाजों की बात करें तो उत्तराखंड के लिए निशा मिश्रा ने सर्वाधिक दो विकेट झटके तो वही नीलम और सफीना को एक-एक विकेट मिला। इसके अलावा चार बल्लेबाजों को उत्तराखंड के फील्डर्स ने रन आउट किया।

सीनियर महिला टीम में शानदार प्रदर्शन करने वाली रामनगर निवासी नीलम ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। नीलम घरेलू क्रिकेट में उन खिलाड़ी में शामिल है, जिन्होंने लगभग हर टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। कहना गलत नहीं होगा कि नीलम पर भारतीय राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की भी नजर होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top