Nainital-Haldwani News

कोहली के फोन के वॉलपेपर पर लगा है नीम करौली बाबा का फोटो

Ad

Virat Kohli: Neem Karoli Baba: Wallpaper: Mobile: भारत ने टी20 विश्वकप जीत लिया है। टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी रेस्ट पर हैं। जिंबाब्वे दौर पर युवाओं को मौका दिया गया है। दूसरी तरफ भारतीय टीम के स्वागत में मुंबई में विशाल जश्व मनाया गया। मुंबई का समारोह पूरा होने के बाद विराट कोहली एयरपोर्ट में दिखाई दिए। बाताया जा रहा है कि विराट कोहली लंदन के लिए रवाना हुए हैं, जहां उनका परिवार है। पत्नी और बच्चों के साथ वक्त बिताने के लिए विराट लंदन के लिए रवाना हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

एयरपोर्ट में कुछ ऐसा हुआ जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। जब वह एयरपोर्ट पर अपनी कार से निकल रहे थे। उस समय का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा वायरल उनके फोन का वॉलपेपर हो रहा है।  विराट कोहली के फोन पर नीम करौली बाबा की फोटो लगी हुई है। नीम करौली बाबा का मंदिर नैनीताल जिले के कैंची धाम में है। विराट कोहली साल 2022 में पत्नी अनुष्का के साथ नीम करौली बाबा के मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे।

साल 2022 में विराट शतकों से दूर रह रहे थे। आखिरी शतक 2019 में आया था। पत्नि अनुष्का शर्मा ने एशिया कप के दौरान नीम करौली बाबा की फोटो साझा की और विराट ने कुछ दिन बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 मैच में शतक जमा दिया। विराट के बल्ले से निकलने वाला टी-20 में वो पहला शतक था। इसके बाद विराट का करियर एक नई ऊंचाइयों में पहुंचा है। उन्होंने बाबा के आर्शीवाद से खेल के तीनों फॉर्मेट में अपना दबदबा एक बार फिर कायम कर लिया है। विराट कैंची धाम के बाद मथुरा में स्थित नीम करौली बाबा के आश्रम में भी गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top