Uttarakhand News

हल्द्वानी: गौलापार की निर्जला ने 8 रन देकर झटके 4 विकेट, उत्तराखंड महिला टीम को मिली बड़ी जीत

Ad

Uttarakhand Women Under-15 Team: उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम हर वर्ग में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सीनियर T20 टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल तक का सफर तय किया तो वहीं अब अंडर-15 महिला टीम ने भी वनडे टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है। शनिवार को उत्तराखंड ने सौराष्ट्र को 96 रनों से हराया। इस जीत में हल्द्वानी के गौलापर की निर्जला मेहरा ने अएम भूमिका निभाई और सात ओवर में आठ रन देकर चार विकेट अपने नाम किए।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। उत्तराखंड के लिए सिद्धि पंत ने 37 और वेदिका ने सर्वाधिक 45 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 50 रन के भीतर उसने 7 विकेट खो दिए। पूरी टीम कुछ ही देर में 60 रनों पर ढेर हो गई। उत्तराखंड के गेंदबाजों के सामने सौराष्ट्र की टीम केवल 26.4 ओवर ही खेल पाई। निर्जला मेहरा के अलावा उत्तराखंड के लिए अनिष्का रावत ने तीन विकेट अपने नाम किए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top