Sports News

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऋषभ पंत ने दी क्रिकेट फैंस को खुशखबरी

Ad

Rishabh Pant Story: Uttarakhand Foundation: राज्य स्थापना दिवस के मौके पर उत्तराखंड के एंबेसडर ऋषभ पंत ने राज्यवासियों को एक शानदार तोहफा दिया। 9 नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस मनाया जाता है और इसी दिन उत्तराखंड का नाम क्रिकेट जगत में विख्यात करने वाले युवा क्रिकेटर ऋषभ पंत मैदान में नजर आए।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, 9 नवंबर को पंत का दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग कैंप से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि यह कैंप कोलकाता में चल रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि पंत टीम से जुड़ रहे हैं। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से यह साफ किया गया है कि पंत खिलाड़ियों के साथ जुड़े तो है लेकिन अभी वह ट्रेनिंग से दूर रहेंगे। वो अगले साल होने वाले आईपीएल टीम चयन में अहम भूमिका निभाएंगे।

ऋषभ पंत 2022 के आखिरी में रुड़की जाते हुए सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। उन्हें काफी चोट आई थी। पंत जिस तरह मैदान में एक लड़ाके के रूप से अपनी पहचान स्थापित कर चुके हैं। उसी तरह से उन्होंने यहां भी जज्बा दिखाया और अपने पैर पर भी खड़े हो गए। कुछ वक्त पहले पंत का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वह बल्लेबाजी कर रहे थे। पंत चोट की वजह से कई बड़े टूर्नामेंट से बाहर भी हो गए और उनको पूरे विश्व भर के क्रिकेट फैंस ने मिस किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top