Bageshwar News

बागेश्वर की प्रेमा रावत ने लगाई उत्तराखंड की नैया पार, बल्ले के बाद गेंद से भी किया कमाल

Ad

Uttarakhand: Senior: Women: One-day Tournament: बीसीसीआई द्वारा आयोजित महिला वनडे टूर्नामेंट में उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने दूसरे मुकाबले में वापसी की है। पहले मुकाबले में मुंबई से हारने के बाद उत्तराखंड ने दूसरे मुकाबले में उड़ीसा को 50 रन से मात दी है। ( Uttarakhand Vs Orissa)

ADVERTISEMENTS Ad

पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड ने 176 रन बनाए। उत्तराखंड के लिए प्रेमा रावत ने 47 रनों का योगदान दिया तो वहीं कंचन परिहार ने भी 35 रन बनाए, जिसकी बदौलत उत्तराखंड टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई। ( Prema Rawat Cricketer Uttarakhand)

लक्ष्य का पीछा करने उतरी उड़ीसा की शुरुआत अच्छी रही थी और उसने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़ दिए थे लेकिन नीलम और प्रेम रावत की गेंदबाजी ने मुकाबले को पूरी तरीके से मोड़ दिया। दोनों को तीन-तीन विकेट मिले। वहीं कप्तान एकता बिष्ट ने दो विकेट हासिल किए। इसके बदौलत उत्तराखंड को शानदार जीत मिली। ( Uttarakhand Women Team)

आपको बता दें कि बागेश्वर के कपकोट की रहने वाली प्रेमा रावत का प्रदर्शन पिछले साल भी शानदार रहा था, T20 टूर्नामेंट में उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट झटके थे। पिछले साल T20 टूर्नामेंट में उत्तराखंड को फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। प्रेमा रावत ने टूर्नामेंट के 10 मुकाबले में 16 विकेट हासिल किए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top