Sports News

उत्तराखंड के प्रियांशु खंडूरी को मिला काउंटी में खेलने का मौका, इंग्लैंड में लगाई फिफ्टी

Ad

Uttarakhand News: Sports: Cricket: Priyanshu Khanduri: भारत के लिए कई खिलाड़ी इंग्लैंड में चल रहे घरेलू प्रोफेशनल क्रिकेट सीजन का हिस्सा हैं। इस लिस्ट में उत्तराखंड के प्रियांशु खंडूरी का नाम भी शामिल है। प्रियांशु Lincolnshire County का हिस्सा है। प्रीमियर डिवीजन लीग में वो Scunthorpe Town Cricket Club का हिस्सा बनें हैं। उनके बल्ले से सीजन की शुरुआत में ही एक फिफ्टी भी निकल गई है। बता दें कि प्रियांशु उत्तराखंड क्रिकेट टीम के सदस्य हैं और कई वर्षों तक हिमाचल प्रदेश के लिए भी खेल चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दूसरे राज्यों से खेलना पड़ता था

साल 2018 से पहले उत्तराखंड क्रिकेट बोर्ड को BCCI की मान्यता नही मिली थी। 2018 में मान्यता मिलने के बाद राज्य के खिलाड़ियों को उत्तराखंड के लिए खेलने का मौका मिला। मान्यता मिलने से पहले राज्य के खिलाड़ियों को दूसरे राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता था। यहीं वजह है कि प्रियांशु भी हिमाचल के लिए खेल रहे थे।

प्रियांशु खंडूरी का करियर

प्रियांशु खंडूरी के करियर पर नजर डाले तो साल 2011-2012 में वो हिमांचल प्रदेश क्रिकेट एशोसिएशन के लिए अंडर-16 खेले। इसके बाद उन्होने लगातार तीन साल अंडर-19 खेला और उन्हें अंडर-19 का कप्तान भी बनाया गया था। हिमाचल प्रदेश के लिए उन्होंने अगले 2 साल अंडर-23 भी खेला। 2017 में उन्होंने एनसीए कैंप बैंगलोर में भी भाग लिया। इसके बाद 2017 में उन्होने रणजी और विजय हजारे ट्राफी में अपना डेब्यू किया। पांच साल हिमाचल प्रदेश क्रिकेट की सीनियर टीम में उन्हे खेलने का मौका मिला। 2022-2023 में वो उत्तराखंड लौटे और उन्हें टीम में जगह मिली। इसके बाद वो उत्तराखंड विजय हजारे और रणजी टीम का हिस्सा है। इंग्लैंड पहुंचने के बाद प्रियांशु के बल्ले से फिफ्टी निकल गई है। उन्होंने मार्केट डीपिंग के खिलाफ नाबाद 69 रनों की पारी खेली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top