Sports News

नीली जर्सी में टिहरी की राघवी बिष्ट का दमदार प्रदर्शन, भारत पांच साल बाद जीता टी-20 सीरीज

Ad

Raghvi Bist: Uttarakhand: Team India: Cricket: West Indies: T20 Series: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आखिरकार 5 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत में कोई T20 सीरीज जीत ली है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए T20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 60 रनों से हराया और सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही और उमा छेत्री बिना खाता खोले पर पवेलियन लौट गई। इसके बाद स्मृति मंधाना और जेमिमा के बीच दूसरे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी हुई। जेमिमा ने 39 रन बनाए तो वहीं स्मृति मंधाना ने 77 रनों की पारी खेली।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड की राघवी बिष्ट ने सभी को प्रभावित किया। उन्होंने 22 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए, जिसमें दो चौके और एक छक्का भी शामिल रहा। दूसरी और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने भारत के लिए T20 में सबसे तेज शतक जड़ा। ऋचा ने 18 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 21 गेंद में 54 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच छक्के और तीन चौके शामिल रहे। उनकी इस पारी के बदौलत भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 217 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत तो मिली लेकिन वो उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए और पूरी टीम 20 ओवर में 157 आने पर ऑल आउट हो गई। भारत के लिए राधा यादव ने सर्वाधिक चार विकेट अपने नाम किए।

इस मुकाबले पर उत्तराखंड की नजर भी थी, क्योंकि टिहरी की राघवी बिष्ट नीली जर्सी पहने फिर से मैदान में उतरी थी, राघवी ने एक बार फिर अपने बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण से सभी को प्रभावित किया। कमेंटेटर्स भी उनकी प्रतिभा की बात कर रहे थे क्योंकि इस साल उन्होंने इंडिया ए के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा किया था और तीनों मुकाबले में 50 जमाई। जिसके बाद चयनकर्ताओं ने मन बना लिया था कि इस खिलाड़ी को व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए टीम इंडिया के साथ जोड़ना हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका मिला तो राघवी ने उसे दोनों हाथों से भुनाया है, अब देखना होगा कि स्टार खिलाड़ी से भरी टीम इंडिया में उत्तराखंड निवासी राघवी किस तरह से अपनी जगह को पक्का कर पाती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top