Sports News

भारत की पारी में इंग्लैंड को मिले 5 रन, अश्विन की गलती से टीम को मिली सजा

Ad

India vs England: Penalty Five Runs: इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 400 का आंकड़ा पार कर लिया है। दूसरे दिन का पहला सत्र खत्म हो गया है हालांकि भारत की बल्लेबाजी के दौरान इंग्लैंड को 5 रन मिल गए हैं। भारतीय बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन की एक गलती भारी पड़ गई।

ADVERTISEMENTS Ad

दूसरे दिन अश्विन और डेब्यू करने वाले ध्रुव जुरैल बल्लेबाजी कर रहे थे। 102वां ओवर चल रहा था। रेहान की बॉल को अश्विन ने कवर की ओर खेला और एक रन के लिए भागने की कोशिश की। इस बीच नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर खड़े उनके जोड़ीदार ध्रुव जुरैल ने उन्हें वापस भेज दिया। अश्विन कुछ कदम दौड़कर वापस आ गए। लेकिन ​उन्होंने जितनी भी दौड़ लगाई, वो डेंजर जोन में लगाई। इस पर अंपायर जोएल विल्सन ने नाराज हो गए। आपकों पता होगा कि बल्लेबाज रन लेने के लिए डेंजर जोन में नहीं भाग सकता। इससे पिच खराब होती है और आने वाले बल्लेबाजों के लिए दिक्कत पेश आती है। 

इससे पहले जब पहले​ दिन का खेल राजकोट में चल रहा था, तब ऐसा ही करने पर अंपायर ने एक बार रवींद्र जडेजा और दूसरी बार सरफराज खान को टोका था। ​आईसीसी के नियम के अनुसार पारी के दौरान एक बार इस बात के लिए अंपायर की ओर से चेतावनी दी जाती है, लेकिन दूसरी बार करने पर दंडित किए जाने का प्रावधान है। इसके बाद जब रविचंद्रन अश्विन ने फिर से ऐसा ही किया अंपायर ने नियम के अनुसार विरोधी टीम यानी इंग्लैंड को 5 रन देने का ऐलान कर दिया। खास बात ये है कि इससे ​बल्लेबाजी कर रही टीम के खाते से कोई रन नहीं काटे जाते हैं, लेकिन जब दूसरी टीम की बल्लेबाजी शुरू होती है तो उसके खाते में पारी शुरू होते ही 5 रन दे दिए जाते हैं। 

यानी अब जब इंग्लैंड की पारी शुरू होगी तो बिना रन बनाए ही उनके खाते में सीधे 5 रन जुड़ जाएंगे। पारी की शुरुआत बिना नुकसान 5 रन से होगी। इससे पहले आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट में ऐसा तब हुआ था जब 2016-17 में इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ रवींद्र जडेजा ने ऐसा किया था। इसके बाद से करीब सात साल बीत गए हैं, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top