Sports News

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया और घट गए 82 लाख फॉलोअर्स

Ad

IPL NEWS: MUMBAI INDIANS: ROHIT SHARMA: मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर फ्रेंचाइजी ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड होकर आए हार्दिक पांड्या को नया कप्तान नियुक्त किया है। मुंबई इंडियंस के इस फैसले से फैंस खुश नहीं हैं। सोशल मीडिया पर इसका गुस्सा साफ नजर आ रहा है। एक्स पर #ShameOnMI लगातार ट्रेंड कर रहा है। हार्दिक 2021 तक मुंबई का ही हिस्सा थे। रोहित शर्मा 2013 से ही मुंबई इंडियंस के कप्तान थे। उनकी कप्तानी में टीम 5 बार चैंपियन बनी है। मुंबई इंडियंस को रोहित की वजह से ही भारी फैन फॉलोइंग मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुंबई इंडियंस के फैंस रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा जाने से ज्यादा उसके तरीके से नाराज हैं। फैंस का मानना है कि रोहित को जो रिस्पेक्ट मिलनी चाहिए थी वो नहीं मिली। फैंस का गुस्सा इसी वजह से और भी ज्यादा है। हालांकि रोहित शर्मा ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा जाने का असर दिख रहा है। हार्दिक को कप्तान बनाए जाने समय मुंबई के इंस्टाग्राम पर 13.2 मिलियन फॉलोअर्स थे। अभी 24 घंटे का समय भी नहीं हुआ है और मुंबई के फॉलोअर्स 12.8 मिलियन हो गए हैं। एक्स पर भी 8.6 मिलियन से मुंबई के फॉलोअर्स 8.2 मिलियन ही रह गए हैं। फैंस का गुस्सा देखकर अभी और भी फॉलोअर्स घंटे की उम्मीद की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top