Sports News

गजब का खिलाड़ी है रिंकू सिंह, 344 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन और भारत ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर !

Ad

Rinku Singh: T20: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टी-20 सीरीज़ के दूसरे मैच में निर्धारित 20 ओवर में 235 रन बना डाले। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल टी-20 में भारत का ये सबसे बड़ा स्कोर है। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतक जमाया। लेकिन आखिरी ओवरों में रिंकू सिंह की पारी ने एक बार फिर सभी को खुश कर दिया। रिंकू सिंह 9 गेंदों में 4 चौकों और दो छक्कों की मदद से 31 रन बना डाले। उनका स्ट्राइक रेट 344.44 रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

जायसवाल ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 24 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली और आउट हो गए। वह 53 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन ने पिछले मैच की तरह इस बार भी अपना रंग दिखाया और तूफानी अंदाज में खेलते हुए 29 गेंद में ही हे फिफ्टी जमा दी। यह उनकी लगातार दूसरी फिफ्टी रही। 3 चौके और 4 छक्कों से वह 32 गेंद में 52 रन बनाकर स्टोइनिस की गेंद पर आउट हुए। जबकि गायकवाड़ 58 रन बनाए।

बता दें कि भारतीय टीम आज अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला तिरुवनन्तपुरम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत ने पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का टी20 इंटरनेशनल में अब तक का यह सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 20 सितंबर 2022 को मोहाली में खेले गए मैच में 6 विकेट पर 211 रन बनाए थे। ओवरऑल यह टी20 इंटरनेशनल का पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top