Sports News

ऋषभ पंत के अर्धशतक से खुश हुआ पूरा देश, लेकिन मैच खत्म होने के बाद लगा 12 लाख का जुर्माना

Ad

Rishabh Pant: IPL: Fifty: आईपीएल के 17वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को पहली जीत मिल गई है। दिल्ली ने सीएसके को 20 रन से हराया। दिल्ली को शुरुआती दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन तीसरे मैच में जीत मिली। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने 32 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली। ये पारी पंत के फैंस के लिए खास थी। हादसे के बाद वापसी कर रहे ऋषभ पंत के लिए ये पहली फिफ्टी रही।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा वॉर्नर और शॉ ने बतौर ओपनर 93 रनों की साझेदारी की। वॉर्नर ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन बनाए। ये उनका T20 का 110वां अर्धशतक है। वहीं पृथ्वी शॉ ने 27 गेंदों में 43 रन बनाए। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 191 रन बनाए थे। इसके जवाब में सीएसके ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन बनाए। मैच में सीएसके की टीम की तरफ से धोनी भी बैटिंग करने उतरे। धोनी ने नाबाद 37 रन की पारी खेली। उनके अलावा जडेजा ने नाबाद 21 रन बनाए।

हालांकि दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने सीएसके के खिलाफ धीमी ओवर गति रखी, जिसके कारण पंत पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा। ऋषभ पंत मौजूदा आईपीएल में दूसरे कप्‍तान बन गए हैं, जिन पर आईपीएल की आचार संहिंता के उल्‍लंघन के कारण जुर्माना लगा है। इससे पहले गुजरात टाइटंस के कप्‍तान शुभमन गिल पर जुर्माना लग चुका है। अगर ये गलती दोहराई गई तो कप्‍तानों पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा। इसके अलावा टीम के अन्‍य सदस्‍यों पर भी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगेगा। अगर टीम से तीसरी बार गलती हुई तो कप्‍तान पर 30 लाख रुपये का जुर्माना और एक मैच का प्रतिबंध लगेगा। वहीं अन्‍य टीम सदस्‍यों पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top