Sports News

ISL में चमका बागेश्वर का सितारा,रोहित दानू ने हैदराबाद को दिलाई शानदार जीत,चैंपियन मुंबई पस्त

Ad

नई दिल्ली: हैदराबाद ने मडगांव के फतोर्डा स्टेडियम में मुंबई सिटी एफसी पर 3-1 से यादगार जीत दर्ज की। मुकाबले के पहले हाफ में अहमद जाहौह ने मुंबई को बढ़त दिला दी। इसके बाद हैदाराबाद के जोआओ विक्टर गोल दागकर टीम की वापसी करा दी। दूसरे हाफ में हैदाराबाद की टीम अलग ही ऊर्जा में दिखाई दे रही थी।

ADVERTISEMENTS Ad

बार्थोलोम्यू ओगबेचे ने 78 वें मिनट में गोलकर हैदराबाद को 2-1 से आगे कर दिया। इसके 4 मिनट बाद उत्तराखंड बागेश्वर के रहने वाले रोहित दानू ने गोल दागकर अपनी टीम को 3-1 से बढ़त दिला दी और अंत में मुकाबला हैदराबाद के पक्ष में रहा। आईएसएल 2021-2022 में हैदाराबाद की यह पहली जीत है तो वहीं उसने इतिहास में पहली बार मुंबई सिटी एफसी को हराया है।

हैदराबाद की जीत ने उत्तराखंड के बागेश्वर के लोगों को भी झूमने का मौका दिया। दरअसल मूल रूप से बागेश्वर जिले के निवासी रोहित दानू ना सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देवभूमि का नाम रौशन कर रहे हैं। 23 वर्षीय रोहित दानू सेंटर फॉरवर्ड प्लेयर के तौर पर खेलते हैं। देश विदेश में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा चुके रोहित दानू को अंडर 23 भारतीय फुटबॉल टीम का भी हिस्सा हैं। रोहित दानू ने कोच नीरज पांडेय से फुटबाल की बारीकियां सीखी। बता दें कि रोहित भारतीय अंडर 14, 15, 16, 17 व 19 टीम से खेल चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top