Nainital-Haldwani News

भारत को ओलंपिक में पदक दिलाने वाली बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल पहुंची कैंची धाम

Ad

Nainital: Kaichi Dham: Saini Nehwal: Neem Karoli Baba: नैनीताल के कैंचीधाम नीम करौली बाबा के दर्शन करने के लिए रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। पिछले कुछ वर्षों में भारत के विख्यात लोग भी नीम करौली बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। कहना गलत नहीं होगा, ये शुरुआत विराट कोहली ने की , जिसके बाद तमाम बड़ी शख्सियत बाबा के दर पर आर्शीवाद लेने पहुंचे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

अभी तक बालीवुड, क्रिकेट जगत समेत कई जानी मानी हस्तियां बाबा के आर्शीवाद के लिए उनके मंदिर पहुंच चुकी है। इससे पहले बाबा के चमत्कारी शक्तियों की चर्चाएं दुनियां भर में छायी रही। अब बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल कैचीधाम स्थित बाबा नीम करौली के दर्शनों को पहुंची और इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर कैंचीधाम की तस्वीरें पोस्ट की। 

साइना नेहवाल अपनी माता उषा रानी नेहवाल और अपनी बहन चंन्द्रांशु नेहवाल के साथ कैंची धाम पहुंची। इस दौरान साइना नेहवाल ने बाबा नीब करौली महाराज के दर्शन किए। साइना नेहवाल करीब एक घंटे तक मंदिर में रही। साइना नेहवाल को देख लोग सेल्फी लेते नजर आये। साइना ने भी लोगों से मुलाकात कर बातचीत की। इस दौरान साइना नेहवाल कैंची धाम में एक घंटे रुकी। साथ वह जिम कॉर्बेट पार्क भी घूमी, जहां की तस्वीरें भी साइना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

साइना नेहवाल भारत की एकमात्र महिला खिलाड़ी बन गईं और उसके बाद प्रकाश पदुकोण के बाद दूसरी भारतीय खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने ओलंपिक में तीन बार भारत का प्रतिनिधित्व किया है, लंदन 2012 में अपनी दूसरी उपस्थिति में कांस्य पदक जीता।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top