Sports News

क्यों धोनी की पंसद है 20 वर्षीय बल्लेबाज, डेब्यू मैच में राशिद खान को भी नहीं छोड़ा

Ad

Chennai Super kings: Sameer Rizvi Debut: आईपीएल-17 के लिए निलामी में धोनी की चिन्नई सुपर किंग्स ने एक 20 वर्षीय खिलाड़ी को करोड़ो रुपए देकर खरीदा था। इस फैसले ने सभी को चौका दिया था। चिन्नई ने ऐसा क्यों किया था, वो गुजरात टाइटेंस के खिलाफ मुकाबले में पता चल गया। उत्तर प्रदेश के समीर रिजवी ने डेब्यू में कुछ ऐसा किया, जिसने क्रिकेट फैंस को भी चौका दिया। अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने प्रतिभा का परिचय दे दिया। आईपीएल करियर की पहली गेंद पर राशिद खान को छक्का जड़ दिया। ये दृश्य देखते ही चिन्नई के खिलाड़ी अपनी सीटों से खड़े हो गए। गुजरात के खिलाफ रिजवी ने 6 गेंद खेली और 14 रन बनाए। उनके बल्ले से दो छक्के भी निकले और दोनों राशिद खान के खिलाफ। गुजरात के खिलाफ चिन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। बता दें कि 20 वर्षीय युवा खिलाड़ी समीर रिजवी पर चेन्नई की टीम ने एक बड़ा दांव लगाते हुए उन पर 8.40 करोड़ की मोटी रकम खर्च किए।

ADVERTISEMENTS Ad

समीर रिजवी का करियर

मेरठ में पैदा हुए समीर रिजवी की उम्र 20 साल है। उत्तर प्रदेश के लिए खेलने वाले इस युवा खिलाड़ी ने अब तक अपने करियर में 2 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इसके अलावा उन्होंने 11 लिस्ट-ए और 11 टी20 मुकाबले भी खेले हैं। उत्तर प्रदेश टी20 लीग में समीर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने सब का दिल जीत लिया था। इस टूर्नामेंट में कानपुर सुपरस्टार के लिए खेलते हुए समीर ने 10 मैचों में 50.56 की औसत और 188.8 के जानदार स्ट्राइक रेट से कुल 455 रन स्कोर किए थे। समीर यूपी टी20 लीग में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी रहे थे। टूर्नामेंट में समीर ने अपना आक्रामक अंदाज़ दिखाते हुए 2 शतक और एक अर्धशतक जड़ा था। इस शानदार पारी के बाद वे काफी चर्चा में रहें, जिसके चलते चेन्नई की टीम ने उन्हें अपना हिस्सा बनाया। यूपी लीग के 10 मैचों में 38 चौके और 35 छक्के लगाए थे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी समीर ने जलवा बिखेरा था। समीर ने 7 मैचों की 7 पारियों में 69.25 की औसत और 139.90 के स्ट्राइक रेट से 277 रन स्कोर किए थे। इस दौरान उन्होंने 18 चौके और 18 छक्के सहित 2 अर्धशतक भी जड़े थे। समीर ने 11 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। इन 9 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 49.16 की औसत और 134.70 के स्ट्राइक रेट से 295 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top