Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी निवासी मेजर शशि मेहता को दें बधाई, भारत के लिए 24 घंटे रनिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में हुआ चयन

Ad

Shashi Mehta International Runner: इंटरनेशनल रनर के रूप में पहचान स्थापित करने वाली हल्द्वानी निवासी मेजर शशि मेहता एक बार फिर कुछ बड़ा करने की तैयारी में हैं। उन्होंने 24 घंटे रनिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। इसकी तैयारी वो कर रही हैं और जल्द ताइवान के लिए रवाना होंगी। इस चैंपियनशिप का आयोजन 01 और 02 दिसंबर को ताइवान में होगा। विश्व के 40 देशों के धावक इसमें भाग ले रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मौजूदा वक्त में मेजर शशि देहरादून में तैनात हैं। इससे पहले साल 2022 में उन्होंने 24 घंटे की दौड़ और 2023 में 100 किमी दौड़ एशिया चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। ताइवान की चुनौती को लेकर मेजर शशि ने कहा कि मेरा पहला लक्ष्य 24 घंटे में अधिकतम दूरी दौड़ने का राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित करना है। वर्तमान रिकॉर्ड 204 किमी है। मैं विश्व चैंपियनशिप में 204+ किमी दौड़कर, एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित करना चाहती हूं। मैं भारत के लिए पदक भी जीतने की पूरी कोशिश करूंगी ।

मेजर शशि मेहता मल्ली बमोरी, सैनिक कॉलोनी हल्द्वानी की रहने वाली हैं। मौजूदा वक्त में वो देहरादून में रहती हैं। उन्होंने हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से उच्च शिक्षा हासिल की है। उनके पिता का नाम पान सिंह मेहता और माता का नाम इंद्रा मेहता हल्द्वानी में ही रहते हैं। कुछ महीने पहले शशि मेहता ने 8 घंटे 52 मिनट में 100 किलोमीटर रेस को खत्म कर बेंगलुरु में आयोजित एशिया Oceania चैंपियनशिप 2023 में नया कीर्तिमान स्थापित किया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top