Dehradun News

बधाई दीजिए,उत्तराखंड के शाश्वत का भारतीय फुटबॉल टीम में हुआ चयन

Ad

देहरादून: खेल के मैदान से एक अच्छी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रहने वाले फुटबॉल खिलाड़ी शाश्वत पंवार का चयन भारतीय अंडर-17 टीम के लिए हुआ है। शाश्वत एशियाई कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। शाश्वत फारवर्ड पोजिशन पर खेलते हैं। बता दें कि शाश्वत पिछले दो महीने से स्पेन और जर्मनी में खेल रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

एशिया कप का आयोजन थाइलैंड में 16 जून से होने जा रहा है। एशिया कप में चयन होने वाले शाश्वत उत्तराखंड के एकलौते खिलाड़ी हैं। भारतीय टीम की जर्सी पहनकर खेलने का सपना शाश्वत पंवार का पूरा होने वाला है।

शाश्वत पंवार के पिता का नाम धीरेंद्र पंवार है। उन्होंने बताया कि शाश्वत ने पांच साल की उम्र से फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया था। फुटबॉल के प्रति उनका प्यार तेजी से बढ़ रहा था। इसे देखते हुए पिता ने उन्हें प्रोफेशनल ट्रेनिंग दिलाना शुरू कर दिया। शाश्वत ने फुटबॉल की बारीकियां सीखने के लिए बाइचुंग भूटिया एकेडमी में प्रवेश लिया था। इसके बाद उनका चयन भारतीय कैंप के लिए हुआ। एशिया कप में चयन होने से पहले वो जर्मनी व स्पेन में बीते दो महीनों तक ट्रेनिंग व अभ्यास मैच खेल रहे थे। उनके चयन के बाद प्रदेश भर से पंवार परिवार को बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top