Sports News

भारतीय खिलाड़ियों से सजी टीम में अल्मोड़ा के शाश्वत रावत का चयन, अब ईरानी ट्रॉफी में भी खेलेंगे

Ad

Irani Trophy: Shashwat Rawat: Cricket: Bcci: दलीप ट्रॉफी के बाद ईरानी ट्रॉफी की तैयारी शुरू हो गई है। इस टूर्नामेंट में रेस्ट ऑफ इंडिया और मुंबई के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ईरानी ट्रॉफी के मुकाबले के लिए 27 सितंबर से खिलाड़ी लखनऊ पहुंचना शुरू हो जाएंगे, जिनमें ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन, पृथ्वी शॉ, शार्दुल ठाकुर सहित अन्य प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं। इस प्रतियोगिता के लिए दोनों टीमों का चयन हो चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुंबई की टीम सबसे पहले लखनऊ पहुंचेगी, जबकि उसके बाद शेष भारत एकादश की टीम भी 28 सितंबर को लखनऊ आएगी। यह मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित होगा, जो पहली बार ईरानी ट्रॉफी की मेजबानी कर रहा है। इस मैच के लिए तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। पांच दिवसीय मुकाबला 1 अक्टूबर से शुरू होगा।

ईरानी ट्रॉफी की शुरुआत 1960 में हुई थी और यह भारतीय क्रिकेट के प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में से एक है। इसमें मौजूदा रणजी ट्रॉफी चैंपियन टीम का मुकाबला शेष भारत की टीम से होता है, जिसमें विभिन्न हिस्सों के बेहतरीन खिलाड़ी शामिल होते हैं।

ईरानी ट्रॉफी 2023 के लिए घोषित टीमें:

मुंबई टीम:

  • अजिंक्य रहाणे (कप्तान)
  • पृथ्वी शॉ
  • आयुष म्हात्रे
  • मुशीर खान
  • श्रेयस अय्यर
  • सिद्धेश लाड
  • सूर्यांश शेडगे
  • हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर)
  • सिद्धांत अद्धतराव
  • शम्स मुलानी
  • तनुश कोटियन
  • हिमांशु सिंह
  • शार्दुल ठाकुर
  • मोहित अवस्थी
  • मोहम्मद जुनेद खान

शेष भारत टीम:

  • राहुल चाहर
  • ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान)
  • अभिमन्यु ईश्वरन (उपकप्तान)
  • साई सुदर्शन
  • देवदत्त पडिक्कल
  • ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
  • ईशान किशन (विकेटकीपर)
  • मानव सुथार
  • सारांश जैन
  • प्रसिद्ध कृष्णा
  • मुकेश कुमार
  • यश दयाल
  • रिकी भुई
  • शाश्वत रावत
  • खलील अहमद

उत्तराखंड के शाश्वत रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए खेलेंगे

पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में कमाल करने वाले अल्मोड़ा के मूल निवासी और बडौदा के खिलाड़ी शाश्वत रावत ने दलीप ट्रॉफी में भी कमाल का प्रदर्शन किया। 2 मुकाबलों की 4 पारियों में शाश्वत ने दो फिफ्टी और एक शतक जमाया। इंडिया ए को दलीप ट्रॉफी का खिताब जीताने में शाश्वत रावत ने अहम रोल अदा किया है। इसके चलते उनका चयन ईरानी ट्रॉफी के लिए हुआ है। बता दें कि रावत भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा भी रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top