Sports News

क्या शिखर धवन को मिलेगी विश्वकप टीम में जगह, टीम इंडिया के लिए बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

Ad

CRICKET WORLD CUP 2023: Shikhar Dhawan: अक्टूबर महीने में शुरू होने जा रहे हैं क्रिकेट विश्व कप की तैयारी जोरो से चल रही है। भारतीय टीम फिलहाल वेस्टइंडीज दौरे पर है। टेस्ट और वनडे सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम T20 सीरीज में 1-2 से पीछे है। वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम का चयन कैसा होगा, इस पर सभी की निगाहें हैं क्योंकि चौथे और पांचवें स्थान के लिए कई खिलाड़ियों के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि कोई भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया है। संजू सैमसन और सूर्य कुमार यादव को मौके मिले हैं लेकिन वनडे में दोनों ही खिलाड़ी विफल रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

टॉप ऑर्डर की बात करें तो रोहित शर्मा विराट कोहली और शुभ्मन गिल का चयन होना तय है लेकिन कई पूर्व खिलाड़ी चाहते हैं कि टीम में शिखर धवन को जगह मिले क्योंकि धवन का परफॉर्मेंस आईसीसी टूर्नामेंट में शानदार रहा है। धवन के पास अच्छा खासा अनुभव है जो टीम के लिए कारगर साबित हो सकता है। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर और पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी सलमान बट ने भी शिखर धवन को टीम में शामिल करने की बात कही है।

शिखर धवन ने आईसीसी टूर्नामेंट में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। साल 2013 में जब भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी तो धवन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। वही 2015 विश्व कप में भी उन्होंने टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। साल 2017 में खेली गई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भी धवन रन बनाने के मामले में भारत के लिए सबसे आगे रहे थे। जबकि 2019 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने शतक जड़ा था, हालांकि चोटिल होने की वजह से वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।  आईसीसी टूर्नामेंट के 58 मैचों में 2605 रन बना चुका हैं। इस दौरान उनका औसत 49.15 का रहा है. वहीं उसने आईसीसी टूर्नामेंट में 8 शतक लगाए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top