Sports News

ऋषभ पंत विश्वकप खेलेंगे तो भारत चैंपियन बनने का असली दावेदार है ! पूर्व चयनकर्ता का बड़ा बयान

Ad

नई दिल्ली: विश्वकप 2023 की तैयारी जोरो से चल रही है। टीम इंडिया साल 2011 की तरह अपने फैंस के सामने विश्वकप खेलेगी। इस वजह से ही टीम इंडिया पर करोड़ो देशवासियों की उम्मीदे भी हैं। विश्वकप से पहले कई पूर्व क्रिकेटरों के बयान भी सामने आए हैं। पूर्व चयनकर्ता क्रिस श्रीकांत ने कहा है कि जो काम युवराज सिंह ने 2011 विश्वकप में किया था वो काम रविंद्र जडेजा 2023 विश्वकप में करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

युवी के शानदार प्रदर्शन के चलते भारत ने 2011 विश्वकप को अपने नाम किया था। इसके अलावा श्रीकांत ने ये भी कहा कि विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत फिट होते और टीम के लिए खेलते तो भारत इस साल वनडे विश्व कप का असली दावेदार होता। पंत पिछले साल दिसंबर में एक भीषण कार दुर्घटना में घायल हो गए थे और अब रिकवर हो रहे हैं। पंत के लिए पिछले दो साल शानदार रहे थे। साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने नाबाद 125 रन की मैच विजेता पारी भी खेली थी। टेस्ट के बाद वो सफेद गेंद से भी अपना दम दिखा रहे थे।

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में श्रीकांत ने कहा कि अगर पंत फिट होते और खेल रहे होते, तो भारत विश्व कप जीतने का असली दावेदार होता। उन्होंने कहा कि विश्वकप से पहले पंत फिट होंगे या नहीं… इस पर वो कुछ नहीं कह सकते हैं। हालांकि श्रीकांत ने कहा है कि पंत के बिना भी भारत विश्व कप जीत सकता है। भारत के पास विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुबमन गिल और केएल राहुल जैसे बल्लेबाज हैं। वहीं भारत का गेंदबाजी क्रम भी विश्वस्तरीय हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top