Sports News

विश्वकप में बनाए सबसे ज्यादा रन, अब IPL में अंपायरिंग करने का मिला मौका

Ad

Cricket News: Tanmay Srivastava: Umpire:भारत के पूर्व क्रिकेटर तन्मय श्रीवास्तव अब आईपीएल में अंपायर के रूप में नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। 2020 में महज 30 साल की उम्र में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले तन्मय को इस सीजन में आईपीएल में चौथे अंपायर की भूमिका निभाने का मौका मिला है। उन्हें घरेलू क्रिकेट में अंपायरिंग का अनुभव भी है।

ADVERTISEMENTS Ad

तन्मय श्रीवास्तव 2008 में विराट कोहली की कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे और टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाए थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की ओर से घरेलू क्रिकेट खेला और 2020 में सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद अंपायरिंग को अपना करियर बनाने का निर्णय लिया।

अपने प्रथम श्रेणी करियर में तन्मय ने 90 मैचों में 10 शतकों और 27 अर्धशतकों की मदद से 4,918 रन बनाए। हालांकि, वह भारतीय सीनियर टीम में जगह बनाने में सफल नहीं हो सके। आईपीएल में उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब और कोच्चि टस्कर्स का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन सिर्फ 3 पारियों में 8 की औसत से कुल 8 रन बनाए। 2009 के बाद किसी भी आईपीएल टीम ने उन्हें नहीं चुना। साल 2018 में तन्मय ने बीसीसीआई का लेवल ए कोचिंग कोर्स पूरा किया और लेवल बी के लिए भी क्वालीफाई किया था। अब वो आईपीएल में अंपायर के रूप में अपनी नई पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top