Sports News

टिहरी की राघवी बिष्ट ने अब गेंदबाजी से मैच जिताया, उत्तराखंड को मिली गजब की क्रिकेटर

Ad

Raghvi Bisht: Women Cricketer: Uttarakhand: Under-23 Cricket T20 Tournament: महिला अंडर- 23 T20 ट्रॉफी में उत्तराखंड टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। पिछले मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ हार के बाद टीम ने गुजरात के साथ खेले गए मुकाबले में वापसी की और मुकाबले को 4 रन से जीतकर पांचवीं जीत दर्ज की।

ADVERTISEMENTS Ad

पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाएं। उत्तराखंड के लिए अंजलि गोस्वामी ने 47, नंदिनी कश्यप ने 22, नीलम भारद्वाज ने 18 और प्रेम रावत ने 11 रनों का योगदान दिया जबकि गुजरात के लिए स्तुति जानी ने सर्वाधिक तीन विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 40 रनों के भीतर अपने चार विकेट खो दिए थे। इसके बाद उत्तराखंड की गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को वापसी करने का मौका नहीं दिया और गुजरात की पूरी टीम निर्धारित 20 में केवल 121 से नहीं बना सकी और मुकाबला चार रन से उत्तराखंड के पक्ष में रहा। उत्तराखंड के लिए गेंदबाजी में राघवी बिष्ट ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।

इससे पहले राघवी ने बल्लेबाजी से उत्तराखंड के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। इस मुकाबले में उनका बल्ला तो कमाल नहीं कर पाया लेकिन उन्होंने गेंदबाजी से उसकी भरपाई कर दी और टीम ने चार रन से मुकाबला को अपने नाम किया। रन बनाने के मामले में राघवी टूर्नामेंट में 9 स्थान पर है। उन्होंने 6 मुकाबलों में 197 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 फिफ्टी भी निकली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top